समस्तीपुर: तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने एक जनरल स्टोर व श्रृंगार की दुकान पर किया अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे दुकानदार

DNB Bharat Desk


समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर वार्ड संख्या-16 में बुधवार की शाम तीन बाइक पर 6 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने एक जनरल स्टोर व श्रृंगार की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान दुकानदार की जान बाल-बाल बच गयी। पीड़ित दुकानदार की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी निवासी सेवानिवृत्त रेल लोको पायलट शंकर राय के पुत्र कुंदन कुमार राय के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने एक जनरल स्टोर व श्रृंगार की दुकान पर किया अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे दुकानदार 2फिलहाल वह जितवारपुर बुल्लेचक में ही मकान बनाकर रहते हैं व जितवारपुर रेलवे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास कई वर्षों से जनरल स्टोर और कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। घटना को लेकर बताया गया है कि बुधवार की शाम कुंदन के दुकान पर पहुंचे 6 की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने न केवल दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि लूटपाट कर करीब 20 हजार रुपये नकद भी गल्ले से निकाल लिए। इसके बाद सभी बदमाश गाली-गलौज करते वहां से फरार हो गए।

समस्तीपुर: तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने एक जनरल स्टोर व श्रृंगार की दुकान पर किया अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे दुकानदार 3इधर गोलीबारी की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने वहां से तीन खोखा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पूछे जाने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित दुकानदार द्वारा गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article