वारदात समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र की है।
डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक घर में घुसकर तांडव मचाया है बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर कई राउंड गोली चला दी। गोली लगने की वजह से दो साल के मासूम बच्चे(लड़का) की मौत भी हो गई है। वारदात समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र की है। यहां ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर वार्ड संख्या-23 में बदमाशों ने एक घर में घुसकर गोली चला दी। गोली लगने से दो साल का बच्चा गंभीर रुप से जख्मी हो गया।


परिजनों द्वारा उसे आनन फानन में समस्तीपुर सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।घटना मंगलवार की देर रात हुई। मृतक बालक कस्बे आहर वार्ड संख्या-23 निवासी अब्दुल समद का नाती बताया जाता है। वह ननिहाल में ही रहता था। घटना की सूचना पर ताजपुर पुलिस मामले की छानबीन के लिए घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। इस दौरन बदमाशो ने करीब पांच राउंड फायरिंग की है।सदर डीएसपी संजय पांडे ने बताया कि मृतक बच्चे के मामा का कुछ दिन पहले ही एक जगह बाइक से धक्का लगने पर कुछ लड़कों से विवाद हुआ था जिसमे दोनो तरफ से मारपीट भी हुई थी।
उसके बदले में ही बीती रात एक ग्रुप बनाकर बदमाश इनके घर पर पहुंच गए और घर मे घुसकर फायरिंग की जिसमे बच्चे को गोली लगी।बाद में फायरिंग करते हुए ही सभी निकल गए।मौके से पुलिस ने कारतूस का खोखा बरामद किया है।एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया और जांच शुरू कर दी गई है।हमलावरों की पहचान कर ली गई है,जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।घटना के बाद इलाके में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है।लोगो का मानना है कि पुलिस की सुस्ती की वजह से ही अपराधी घर मे घुसकर हत्या कर दे रहे है।उनमें पुलिस का खौफ खत्म हो गया है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट