डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में सावन महीने की तीसरी सोमवारी को जलार्पण के लिए श्रद्धालु लोगों की भीड़ शिव मंदिरों में जुटी।
- Sponsored Ads-

प्रखंड क्षेत्र के नवतारकेश्वर नाथ शिव मंदिर मटिहानी के अलावे मेघौल,खोदावंदपुर, तारा बरियारपुर, बाड़ा,मिर्जापुर,मसुराज,चलकी,मोहनपुर,बेगमपुर,नारायणपुर आदि गांवों के शिवमंदिरों में लोगों ने शिवलिंग पर जल अर्पण किया और बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।
सैकड़ों लोगों ने सिमरिया घाट से गंगा जल लाकर शिवमंदिरों में जलाभिषेक किया। तीसरी सोमवारी के दिन लोगों में आस्था का सैलाव देखा गया।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-