अंतिम सोमवारी को लेकर जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवरियों भीड़

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में सावन महीने के अंतिम सोमवारी को लेकर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लोगों की भीड़ दिनभर जुटी रही। कांवरियों और स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा निकालकर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया।

अंतिम सोमवारी को लेकर जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवरियों भीड़ 2क्षेत्र के श्रीनवतारकेश्वर नाथ शिवमंदिर मटिहानी, देवी गाछी ताराबरियारपुर, बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज गांव से गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी, जो गांव का भ्रमण करते हुए बूढ़ीगंडक नदी पहुंची जहां वैदिक मंत्रों के साथ कलश में जल भरा गया। जल भरकर लोगों ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article