रमजान के आखिरी जुमा का नमाज आज, मस्जिदों में तैयारी पूरी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: माह-ए-रमजान के अंतिम जुमा यानि अलविदा की नमाज शुक्रवार को दोपहर 12:30 से 2:30 बजे के बीच शहर की सभी मस्जिदों में अदा की जाएगी। इस दौरान मस्जिदों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मस्जिद कमेटियों ने दरी, चटाई, शामियाना, पानी आदि के इंतजाम किए गए हैं।

5 जुलाई को रमजान महीना का 25 वां दिन होगा। इस साल रमजान के महीने की शुरुआत 12 मार्च बुधवार के दिन से हुई थी। कारी मोतीउउर्रहमान ने कहा कि इस महीने में रोजा रखना, पांच वक्त का नमाज पढ़ना, सेहरी व इफ्तार करना, गरीबों व मिसकीनों के बीच दान खैरात करना, इस पूरे पवित्र महीने की खास पहचान है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि रोजा खुदा के करीब ले जाता है। इस महीने की खास मतरबा है। इधर बाजार में ईद-उल-फितर की तैयारी भी जोर-शोर से हो रही है। सामान की खरीदारी को लेकर पूरे दिन लोग दुकानों पर डटे हुए है। वहीं बाजारों में भी ईद को लेकर खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। दुकानदारों ने एक से बढ़कर एक तरीके के वस्त्रों का स्टाक कर लिया है। उन्हें अच्छे व्यापार की उम्मीद है।

समस्तीपुर से अफरोज आलम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article