सुहागिन महिलाओं ने पति के लम्बी उम्र को लेकर हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज व्रत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय वीरपुर-यूं तो अब देश और विदेशों में भी सुहागिन महिलाओं के द्वारा तिज व्रत को हर्षोल्लास के साथ किया जाने लगा है। लेकिन मिथिला सहित भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों में यह व्रत खासकर नव विवाहिता तिज व्रत को अनुष्ठान के रूप में निर्जला रहकर मौन भाव से भाद्रपद शुक्ल हस्त नक्षत्र से युक्त तृतीय तिथि को अपनी सुहाग की रक्षा और,धन धान्य की समृद्धि के लिए उमा महेश्वर सहित अन्य देवी-देवताओं को रात्रि जागरण कर पुजा अर्चना करते हैं।

- Sponsored Ads-

इसी करी में वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत में भी महिलाओं ने मन को एकाग्र चित्त कर मां पार्वती सहित भोले नाथ कि पुजा को कि।

सुहागिन महिलाओं ने पति के लम्बी उम्र को लेकर हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज व्रत 2इस संबंध में प्रखंड क्षेत्र के विद्वान पंडितों ने बताया कि पुरानों में वर्णन आया है कि मां पार्वती भगवान भोलेनाथ को पाने के लिए मन बचन से कठोर तपस्या कर भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को अनुष्ठान की थी। जिससे भोलेनाथ प्रसन्न हो प्रगट सहजता से बर्दान देने के क्रम में पति बनने से संबंधित वरदान दिए हैं।तब से ही यह तिज व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वारा किया जाता रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article