बछवाड़ा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना बसंत उत्सव, मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुए शिक्षण संस्थान

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को ज्ञान, बुद्धि, वाणी और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। विभिन्न विद्यालय, शैक्षणिक संस्थानों सहित जगह-जगह स्थापित माता के प्रतिमाओं की विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना किया।

- Sponsored Ads-

विद्यार्थियों ने पूजा कर मां सरस्वती से सुबुद्धि और समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान छात्र-छात्रा सुबह स्नान कर अपनी- अपनी किताब, कलम प्रतिमा के समक्ष रखकर पूजा में भाग लिया। प्रखंड क्षेत्र के गोधना, रानी,बेगमसराय, बछवाड़ा बाजार, सूरो,फतेहा, चिरंजीवीपुर, रसीदपुर समेत अन्य जगहो में बसंत पंचमी को लेकर सरस्वती पूजा किया गया। सरस्वती पूजा को लेकर क्षेत्र मे एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण कर प्रतिमा को सजाया गया है। पूजा को लेकर भज रहे भक्ति गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। बसंत पंचमी को लेकर श्रद्वालुओं ने विभिन्न गंगा घाटो में स्नान कर गंगा जल लेकर विभिन्न पंडालो के लिए प्रस्थान कर गये।

बछवाड़ा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना बसंत उत्सव, मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुए शिक्षण संस्थान 2वही पूजा को लेकर छात्र-छात्रा समेत युवाओ में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पूजा को लेकर विभिन्न पंडालो में मां शारदे की जय समेत अन्य नारे लगाते छात्र नजर आये। छात्रों के द्वारा मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर अलग-अलग तरीके से सजाया गया जो देखने में मनमोहक लग रहा था । जो आकर्षक का केन्द्र बना हुआ था।  पूजा के उपरांत विभिन्न पंडालो में मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष छात्र-छात्रा समेत महिला पुरूषो द्वारा पूजा अर्चना के उपरांत उपस्थित लोगो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article