डेढ़ हजार कन्याओं का ज्यौनार, कहा कुमारी कन्याएं होती हैं देवी का रूप…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस में दुर्गा पूजा समिति ने 1500 कन्याओं का ज्योनार कराया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि कुमारी कन्या मां भगवती का रूप होती हैं। दुर्गा मंदिर के प्रांगण में 1500 कुमारी कन्या को खीर का प्रसाद ग्रहण कराया गया। प्रत्येक कन्याकुमारी को दान दक्षिणा भी दिया गया। माता का चुनरी और नारियल प्रसाद का भी वितरण किया गया। यहां हर वर्ष की भांति पूर्णिमा उपरांत कन्याओं को ज्योनार कराया जाता है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि यहां माता का दर्शन करने पिपरा देवस, बाबा स्थान, नया टोला, हाजीपुर, असुरारी, मालती, ठकुरीचक, मसलानपूर सहित बरौनी प्रखण्ड के अलावा आस-पास के सभी गांवों के लोग श्रद्धापूर्वक आते हैं। माता रानी सभी की मन्नतें पूरी करती है। वहीं इस मौके पर पिपरा दिवस दुर्गा मंदिर के समिति के सदस्य उप सरपंच अजय कुमार, सोनू कुमार, गौरव कुमार, आदित्य कुमार, राहुल कुमार, दशरथ कुमार, प्रवीण कुमार, वार्ड सदस्य संतोष कुमार, समाजसेवी मुकेश कुमार, अभिषेक कुमार, रामलोचन राय, कैलाश पोद्दार, राम उदित राय, सोनू कुमार आदि लोग मौजूद थे।

बरौनी से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article