बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट से एक अज्ञात महिला का शव गंगा नदी से बरामद, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

 

सिमरिया पूल के करीब महिला को बहते हुए देखा, नाविकों को लगा की महिला जिंदा है और बह रही है। जिसके बाद नविको ने महिला को बचाने के लिए शव के पीछे भागे

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट से एक अज्ञात महिला का शव गंगा नदी से बरामद होने से सनसनी फैल गई है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की स्थानीय नाविको ने गंगा नदी के सिमरिया पूल के करीब बहते हुए देखा। नाविकों को लगा की महिला जिंदा है और बह रही है। जिसके बाद नविको ने महिला को बचाने के लिए शव के पीछे भागे। जिसके बाद काफी मुस्किल के बाद महिला को बहते पानी से निकाला गया।

- Sponsored Ads-

लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। बाद मे इसकी सुचना चकिया थाना पुलिस को दी गईं जिसके बाद चकिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर महिला की खोजबीन शुरु किया पर महिला का कोइ पहचान वाला वहा नही मिला।

बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट से एक अज्ञात महिला का शव गंगा नदी से बरामद, इलाके में फैली सनसनी 2जिसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया हैं और महिला की पहचान में जुट गईं है। इस संबंध में चकिया थाना के चौकीदारप्रेम पासवान ने बताया की महिला की उम्र लगभग 72 साल के करीब प्रतीत होता है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। न ही महिला के पास से कुछ बरामद हुआ है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। महिला को सिमरिया के नाविको ने गंगा नदी से निकाला है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article