बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक युवक को कुचला, युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के पिपरा देवस के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार पिकअप भान ने एक युवक को कुचल दिया।जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के पिपरा देवस के पास की है। मृतक युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के नया टोला पिपरा देवस के रहने वाले गंगा महतो का 22 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि सन्नी कुमार आज अपने घर से आया और। पिपरा देवस स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप किसी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप भान  ने उसे कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।  हादसे में सन्नी कुमार की घटना स्थल पर ही  मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक युवक को कुचला, युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 2 मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी। मौके पर फुलवरिया थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article