बेगूसराय में गैस चूल्हे की आग से झुलसकर दो बच्ची घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

घटना नगर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में गैस चूल्हे की आग से दो बच्चियां झुलस गई जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना नगर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड की है ।

- Sponsored Ads-

पीड़ित बच्ची की पहचान चट्टी रोड निवासी पिंटू कुमार की पुत्री कोमल कुमारी एवं नैना कुमारी के रूप में की गई है । लोगों ने बताया कि बीते शाम कोमल कुमारी की मां खाना बना रही थी और इसी क्रम में वह गैस चूल्हे को बंद कर बर्तन धोने के लिए चली गई।

बेगूसराय में गैस चूल्हे की आग से झुलसकर दो बच्ची घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज 2तभी दोनों बच्ची वहां पहुंच गई और माचिस की तीली जला दी, जिससे गैस भभक गया और दोनों ही बच्ची झूलस गई । आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां अब दोनों बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article