बेगूसराय में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत, आक्रोशित लोगो ने मुआवजे की मांग को लेकर एन एच 28 को किया जाम

DNB Bharat Desk

घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बीनलपुर की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई । घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बीनलपुर की है। बाद में आक्रोशित लोगों ने आज अहले सुबह से ही तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर के समीप एनएच 28 को जाम कर दिया है एवं मुआवजे की मांग सहित आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी एवं सजा की मांग पर अरे हुए हैं । मृतक की पहचान बिनलपुर निवासी बबलू महतो के पुत्र राजवीर कुमार के रूप में की गई है ।

बेगूसराय में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत, आक्रोशित लोगो ने मुआवजे की मांग को लेकर एन एच 28 को किया जाम 2बताया जा रहा है कि बीते शाम राजवीर कुमार अपने साथियों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था उसी क्रम में शौचालय टैंक सफाई का ट्रैक्टर तेज रफ्तार से गुजर रहा था और उसने राजवीर कुमार को अपनी चपेट में ले लिया । आनन फानन में परिजनों ने राजवीर कुमार को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत, आक्रोशित लोगो ने मुआवजे की मांग को लेकर एन एच 28 को किया जाम 3स्थानीय लोगों ने बताया की मौके से भाग रहे ट्रैक्टर ड्राइवर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया लेकिन बीते रात तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आम लोगों के साथ ही मारपीट कर ड्राइवर को छुड़ाकर अपने साथ ले गई। और मामले की छानबीन कर रही है।फिलहाल अभी भी लोग आधारपुर के समीप एनएच 28 को जामकर अपनी मांग पर अरे हुए हैं। तेघरा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगो को समक्षाने का प्रयास कर रहे है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article