बछवाड़ा के एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो गांव के समीप एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । आसापास के लोगों की भीड़ जमा हो गई । स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया।

- Sponsored Ads-

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला एनएच 28 के रास्ते मुरलीटोल के तरफ से बछवाड़ा की तरफ पैदल सड़क के किनारे से जा रही थी। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिस कारण उक्त महिला बुरी तरह से जख्मी हो गया।

बछवाड़ा के एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2ठोकर मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष बछवाड़ा अमित कुमार कांत कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध महिला घायल हो गई है। घायल महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाजरत है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article