दस दिन पूर्व बच्चे को लेकर हुए विवाद में अधेड़ को बदमाशों ने मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

चंडी थाना क्षेत्र के घोरहरी गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

लगातार नालंदा जिले में भी अपराधियों की तूती बोल रही है तभी तो लगातार जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पहली घटना देर रात चेरो ओपी थाना क्षेत्र के खरुआरा गांव की है,जहां चोरी का आरोप लगाकर बदमाशों ने एक अधेड़ के सीने में गोली मार दी।

- Sponsored Ads-

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। वहीं दूसरी घटना चंडी थाना क्षेत्र इलाके के घोरहरी गांव की है जहां शौच जाने के क्रम में एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी।

दस दिन पूर्व बच्चे को लेकर हुए विवाद में अधेड़ को बदमाशों ने मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती 2गोली अधेड़ के पैर में लगी है। जख्मी ने बताया कि 10 दिन पूर्व रमेश पासवान का गांव के ही श्रवण पासवान उदय पासवान से बच्चे को लेकर विवाद हुआ था आज इन्हीं लोगों ने अधेड़ को गोली मार दी।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article