अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने विवाहिता की बेरहमी से की पिटाई, विवाहिता के पति का आगे चल रहा था संबंध, इलाज के क्रम में हुई मौत

DNB Bharat Desk

 

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ा नगर की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ा नगर के माली टोला में एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या अवैध संबंधों का विरोध करने पर किया गया है। मृतका की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के उपरामा गांव निवासी मृत्युंजय पटेल की पुत्री मौसमी कुमारी के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने विवाहिता की बेरहमी से की पिटाई, विवाहिता के पति का आगे चल रहा था संबंध, इलाज के क्रम में हुई मौत 2मौसमी कुमारी की शादी 9 महीने पूर्व इस्लामपुर थाना के बूढ़ा नगर माली टोला निवासी दामोदर रावत के पुत्र कुंदन कुमार के साथ हुई थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि कुंदन कुमार का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध था। इसी मामले को लेकर मृतका मौसमी कुमारी द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने विवाहिता की बेरहमी से की पिटाई, विवाहिता के पति का आगे चल रहा था संबंध, इलाज के क्रम में हुई मौत 3कुछ दिनों पहले कुंदन कुमार ने मौसमी कुमारी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा था। इलाज के दौरान ही आज मौसमी कुमारी की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। बिहार थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article