बेगूसराय में बेटा नहीं होने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या, नावकोठी थाना क्षेत्र की घटना

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे दो लड़कियों के जन्म के बाद बेटे को जन्म नहीं देना एक लड़की के लिए उस वक्त गुनाह बन गया जब पति नें अपनी ही पत्नी की गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से ससुराल के लोग फरार है वही पुलिस नें शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है। आरोप है की पति नें अपनी पत्नी की हत्या गला दबा कर की है।

- Sponsored Ads-

घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के चक्का गावं की है। मृतक महिला की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के चक्का गावं की रहनें वाले रुपेश पासवान की लगभग चौबीस बर्षीय पत्नी सोनी कुमारी के रूप मे हुई थी। बताया जा रहा है की 2019 मे बखरी थाना क्षेत्र के खखरुआ गावं की रहने वाली सोनी कुमारी की शादी नावकोठी थाना क्षेत्र के चक्का गावं के रहने वाले रुपेश कुमार के साथ धूमधाम से हुई थी। इस शादी मे दहेज़ के रूप मे अन्य जेवर जेवरात के साथ पांच लाख रूपया दहेज़ के रूप मे दिया गया था। शादी के बाद सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। इस दौरान दो लड़की का जन्म सर्जरी से हुआ। आरोप है की पति एक बेटे को जन्म देने की जिद पर अड़ा था। लेकिन डॉक्टरो नें अब बच्चे को जन्म देने से मना किया था। इसलिए मृतिका सोनी कुमारी नें डॉक्टरो के बात का हवाला देते हुए किसी भी बच्चे को जन्म देने से इंकार कर दिया। सोनी के लिए यही इंकार उसके जीवन को नर्क मे बदल दिया।

बेगूसराय में बेटा नहीं होने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या, नावकोठी थाना क्षेत्र की घटना 2जिसके बाद से पति उसे मारपीट और प्रताड़ित करनें लगा। इसको लेकर कई बार पंचयात भी हुआ लेकिन पति के हालत मे कोई सुधार नहीं हुआ। इस संबंध मे लड़की के भाई  सतीश कुमार का आरोप है की घटना के दिन उसकी बहन नें फोन कर बताया की भैया जल्दी आओ ये लोग मुझे मार देंगे। ये उसकी बहन की आख़री बोल थे। इसकी सुचना मिलते ही उसने अपने जीजा को फोन लगाया तो जीजा नें एक शब्द मे कहा की मरेगी, कहकर फोन काट दिया। जिसके बाद वो लगातार अपनी बहन और जीजा को फोन लगाते रहे तो दोनों का मोबाइल ऑफ मिला। इसके बाद जब वो मौके पर पहुंचे तो उसकी बहन बिस्तर पर मृत पड़ी थी और ससुराल के लोग फरार थे। भाई नें बताया की जीजा एक लड़के को जन्म देना चाहते थे लेकिन इसके लिए डॉक्टरो नें मना किया था। डॉक्टर का कहना था की दो सर्जरी के बाद अब किसी भी तरह बच्चे को जन्म देना खतरनाक हो सकता है।

बेगूसराय में बेटा नहीं होने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या, नावकोठी थाना क्षेत्र की घटना 3इसलिए बहन के इंकार करने पर पति उनकी बहन को मारपीट और प्रताड़ित करता था। घटना के दिन भी यही हुआ था। वही इस संबंध मे नावकोठी के पुलिस पदाधिकारी नें बताया की परिजनों नें गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस नें शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई। वही घटना को लेकर लड़की के नैहर मे मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है की आरोपी पति किराना दुकानदार है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article