खगड़िया में युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया के अलौली थानांतर्गत ग्राम संतोष स्थित भट्ठा के पास एक व्यक्ति का शव टीन के नीचे बरामद की गई। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गई। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। मृतक की पहचान अलौली थानांतर्गत संतोष गांव निवासी अविनाश कुमार के रूप में की गई। मामले में लोगों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव को यहां छिपा दिया गया है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेते मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored Ads-

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article