नालंदा: महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या, पूर्व से बीस हजार रुपया बकाया का चल रहा था विवाद

DNB Bharat Desk

 

नशेड़ियों ने महिला को मारी गोली।थाना पर लगाया लापरवाही का आरोप, सोहसराय थाना के बड़ी पहाड़ी मंसूरनगर की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में अपराधियों के साथ-साथ नशेड़ियों का भी तांडव जारी है। ताजा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के बड़ी पहाड़ी मंसूरनगर की है जहां सरेआम महिला सुलेखा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि पिछले साल दशहरा पूजा में इसी इलाके के धारो चौधरी को मृतका का पति संतोष चौधरी ने फास्ट फूड की दुकान खोलने के लिए कर्ज के रूप में दिया था।

- Sponsored Ads-

नालंदा: महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या, पूर्व से बीस हजार रुपया बकाया का चल रहा था विवाद 2इसी 20 हजार रुपया की मांग सुलेखा देवी और उनके परिजनों के द्वारा लगातार की जा रही थी। इस बकाया राशि को लेकर पूर्व में भी सुलेखा देवी के पति एवं अन्य रिश्तेदारों के साथ बदमाशों धारों चौधरी ने मारपीट भी की थी। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।जिसके बाद इसकी सूचना सोहसराय थाना को भी दी गई थी। मृतक के परिजनों सोहसराय थाना पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।

नालंदा: महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या, पूर्व से बीस हजार रुपया बकाया का चल रहा था विवाद 3परिजनों ने बताया कि आज महिला पानी भरकर अपने घर लौट रही थी  इसी दौरान घर के पास ही नशेड़ियों ने महिला के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटनासे गुस्साये स्थानीय लोगों ने अस्पताल चौराहा को जामकर जमकर बवाल काटा।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article