बेगूसराय में दबंगो ने युवक को पोल में बांधकर की पिटाई,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है। पीड़ित दीपक पासवान ने बताया कि वह घोड़ा गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। उक्त मामले में पीड़ित दीपक पासवान ने गांव के ही दबंग महेश यादव एवं अन्य लोगों पर पोल में बांधकर जबरन पिटाई का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़ित दीपक पासवान का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है ।

- Sponsored Ads-

घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है। पीड़ित दीपक पासवान ने बताया कि वह घोड़ा गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पिछले कुछ दिनों से गांव के ही दबंग महेश यादव के द्वारा उस पर काम करने का दावाब बनाया जा रहा था ।

बेगूसराय में दबंगो ने युवक को पोल में बांधकर की पिटाई,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 2दीपक पासवान ने बताया कि काम करवा कर महेश यादव के द्वारा मेहनताना भी नहीं दिया जाता, इसलिए वह काम करने से इनकार कर रहा था। वही दीपक पासवान के परिजनों ने बताया कि दबंग लोग यादव समाज से आते हैं और वहां पासवान समाज के लोगों की संख्या कम है अतः दबंग के द्वारा जबरन उन्हें सरकारी जमीन से हटाने एवं मारपीट का बराबर धमकी दिया जाता रहा है ।

बेगूसराय में दबंगो ने युवक को पोल में बांधकर की पिटाई,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 3इस संबंध में पीड़ित पक्ष के द्वारा अभी तक थाने में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस उक्त मामले में अपनी अभिज्ञता जाहिर कर रही है ।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article