नालंदा में अपराधियों ने की वनकर्मी की हत्या, कुल्हाड़ी से किया कई वार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

एक बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर से है जहां ड्यूटी से घर लौटने के क्रम में बदमाशों ने एक वनकर्मी की हत्या कुल्हाड़ी से काट कर कर दी। वनकर्मी का शव रेलवे लाइन के पास बरामद किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वनकर्मी अपना काम समाप्त कर घर जा रहे थे इसी दौरान घर से महज 100 मीटर की दूरी पर पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने पीछे से कुल्हाड़ी से सर पर कई बार हमला कर दिया। जिससे वनकर्मी रामप्रवेश राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रास्ते से गुजर रहे एक बच्चे के द्वारा वारदात की सूचना परिजनों को दी गई।

- Sponsored Ads-

हालांकि परिजन किसी से दुश्मनी से साफ इंकार कर रहे हैं। वही परिजनो ने इस घटना में शामिल अपराधियों पर प्रशासन से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article