नालंदा: हिलसा पूर्वी बाईपास के निर्माण कार्य में लगे पोकलेन वाहन के चालक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, शाम में ग्रामीणों से हुआ था विवाद

DNB Bharat Desk

हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के त्रिलोक बीघा गांव में बदमाशों ने हिलसा पूर्वी बाईपास निर्माण काम में लगे एक पोकलेन ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी।

 इस वारदात के बाद निर्माण स्थल पर भगदड़ मच गई और मजदूरों के बीच दहशत का माहौल है।हिलसा पूर्वी बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी बाइक सवार हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे। अपराधियों ने पहले साइट पर मौजूद इंजीनियर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन सफल न होने पर उन्होंने पोकलेन चालक कुलदीप यादव को अपना निशाना बनाया।

नालंदा: हिलसा पूर्वी बाईपास के निर्माण कार्य में लगे पोकलेन वाहन के चालक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, शाम में ग्रामीणों से हुआ था विवाद 2 बदमाशों ने चालक के सीने में गोली दाग दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए।मृतक की पहचान झारखंड के पथरा गांव निवासी कुलदीप यादव (32) के रूप में हुई है। गोली लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और साथी मजदूरों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नालंदा: हिलसा पूर्वी बाईपास के निर्माण कार्य में लगे पोकलेन वाहन के चालक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, शाम में ग्रामीणों से हुआ था विवाद 3एसडीओ अमित कुमार पटेल और डीएसपी शैलजा तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। डीएसपी ने बताया कि दो गांव के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुआ था उसी का पूछताछ के दौरान चालक को गोली मार दी।ड्राइवर के न कहने पर ही बदमाशों ने गोली चला दी।पुलिस फिलहाल घटना में शामिल लोगों की तलाश कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article