बेगूसराय में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो महिला समेत चार घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय मे एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों मे जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस पिटाई में एक पक्ष की ओर से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनमे दो महिला और दो पुरुष शामिल है। एक पक्ष का आरोप है कि जमीन विवाद मे घर से खींच कर लोहे के रॉड और लाठी डंडे से पिटाई की गयीं है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के विहट वार्ड नंबर 23 की है। मारपीट की घटना में घायलों में बीहट वार्ड नंबर 23 के रहने वाले राम सागर प्रसाद के पुत्र पवन कुमार हरि कृष्ण कुमार उर्फ कुंदन कुमार पूर्णिमा कुमारी और एक अन्य पवन कुमार की माँ घायल है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में घायल पवन कुमार ने बताया कि उनके घर में परसो मुंडन समारोह का कार्यक्रम आयोजित है। वही 26 मई को घर मे शादी का कार्यक्रम आयोजित है। इसी बीच उनके रिश्तेदारों द्वारा जमीन को लेकर चल रहे पूर्व के विवाद मे रिश्तेदारों के द्वारा घर को खंती से तोड़ फोर की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। उन लोगों के द्वारा तोड़ ने रोका गया और कहा गया कि शादी के बाद मिल बैठकर फैसला कर लेंगे। लेकिन आरोपी नहीं माने जिसके बाद उन लोगो को खींचकर लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से पिटाई करना शुरू कर दिया। आरोपी ले जिसकी शादी होने वाली थी उसको भी बैहरामी से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें घर के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना मे घायल परिवार के द्वारा मारपीट का वीडियो भी बना लिया गया। जिसमे यह साफ तौर पर देखा जा रहा है की एक पक्ष के द्वारा किससे जान मारने की धमकी दी जा रही है। वही मारपीट की घटना को किस तरह से अंजाम दिया जा रहा है। पीड़ित के द्वारा बताया गया कि इसके पूर्व भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चूका है। जिसको लेकर उनलोगो के द्वारा कोर्ट मे सनहा दर्ज कराया गया है। फिलहाल सभी घायलों का बेगूसराय के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने बरौनी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article