खोदावंदपुर में मानसून की बारिश से लोगों में खुशी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बहुत प्रतिक्षा के उपरांत रविवार को लगभग 3 बजे बेगूसराय में मानसून की पहली बारिश हुई। इससे पूर्व बादल कई दिनों से खोदावंदपुर प्रखंडवासियों के साथ आंख मिचौली खेल रहा था। कई दिनों से नित्य संध्या में बिजली चमकती और लोगों को मुंह चिढ़ाकर फूर्र हो जाती। सुबह होते ही कहां छूप जाती बादल पता नहीं चलता फिर सूर्य देवता का रौद्र रूप लोगों को झुलसाने लगता।

- Sponsored Ads-

रविवार को खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय में जहां मुसलाधार बारिश हुई। मेघौल, बिदुलिया, खोदावंदपुर, बरियारपुर पश्चिम, फाफौत में खेत और सड़कों पर पानी जमा देखा गया। बारिश के अभाव में खरीफ़ फसल की बुआई अभी तक क्षेत्र के बहियार में नहीं हुई है। अंग्रेजी तारीख के मुताबिक 10 जून तक मानसुन को आ जाना चाहिए वहीं आज 20 दिन पूर्व ही सही उसकी दस्तक से वातावरण में ठंडापन आया है।

लोगों में इसको लेकर खुशियां छाई है। ऐसे मिथिला में बारिश का आगमन आद्रा नक्षत्र से माना जाता है। आद्रा नक्षत्र विगत 22 जून को प्रवेश किया है और आद्रा के आगमन के पश्चात् मिथिला के लोग खीर-पूड़ी चढ़ा कर मानसून का स्वागत करते हैं। रविवार को बारिश आरंभ होते ही बच्चे और युवा खुले आसमान में बारिश में भींग कर बारिश का आनंद उठाने लगे।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article