डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में आज अहले सुबह ही मौसम ने अचानक करवट ली और गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश के आने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन हल्की ओलावृष्टि की वजह से नुकसान का भी अनुमान लगाया जा रहा है। देखा जाए तो किसानों के कई ऐसे फसल हैं जिनमे ओलावृष्टि से नुकसान की संभावना है।
- Sponsored Ads-

लेकिन बारिश एवं हल्की हवा की वजह से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिला है । हाल के दिनों में तकरीबन 20 दिनों से लोग काफी करी तपिश के शिकार थे एवं लोगों का जीना भी मुहाल हो गया था। लोगों ने बारिश के बाद मौसम सुहाना होने की बात बताई है तथा राहत की सांस ली है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
