डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा में अगले सुबह तेज हवा के साथ हर तरफ अंधेरा छा गया।देखते देखते अचानक तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी।तेज हवा और मूसलाधार बारिश से लोगो को कई दिनों से झेल रहे उमस भरी गर्मी से निजात मिला।
- Sponsored Ads-

वही मौसम विभाग के द्वारा पहले से लोगो वज्रपात तेज बारिश और साठ से सत्तर किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर एडवाइजरी जारी किया गया था ताकि लोग सचेत रहे।
मूसलाधार बारिश और अंधेरा होने के कारण सड़कों पर वाहनों की बतियों जलाकर लोग वाहन चलाते नजर आए।तापमान में छह से सात डिग्री गिरावट होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
डीएनबी भारत डेस्क