23 से 28 अक्टूबर तक राजगीर में रग्बी का रोमांच, पुरुष और महिला टीमों के बीच होंगे मुकाबले
डीएनबी भारत डेस्क

खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार का राजगीर ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज की मेजबानी करने जा रहा है। 23 से 28 अक्टूबर तक आयोजित इस आयोजन में भारत और न्यूजीलैंड की पुरुष एवं महिला टीमें हिस्सा लेंगी।
दोनों देशों की टीमें राजगीर पहुंच चुकी हैं। सीरीज के तहत 27 अक्टूबर को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रग्बी सेवन्स के चार मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें पुरुष और महिला टीमों के मुकाबलों के साथ दो मिक्स्ड मैच भी होंगे, जिनमें भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी संयुक्त टीम बनाकर खेलेंगे। खास बात यह है कि भारतीय अंडर-20 पुरुष और महिला टीमों में बिहार के सात खिलाड़ी शामिल हैं।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन ने इसे राज्य के लिए गर्व का अवसर बताया। इस आयोजन से अंतरराष्ट्रीय खेल संबंधों को मजबूती मिलने के साथ बिहार में रग्बी को भी बढ़ावा मिलेगा।
डीएनबी भारत डेस्क
