बिहार के विभिन्न जिलों में दिखा होली उत्साह पर मौसम की मार।
डीएनबी भारत डेस्क
बिहार के विभिन्न जिलों में मौसम ने बदरंग किया होली का उत्साह। सुबह होते ही लोग अपने उत्साहित हो अपने परंपरागत विधि से होली पर्व मनाने की तैयारी में जुटे देखे गये। अचानक सुबह 8:30 बजे मौसम ने करवट लिया। हलांकि मौसम विभाग ने मौसम खराब होने की चेतावनी दे दी थी।
- Sponsored Ads-

मौसम विभाग के सटीक विश्लेषण के अनुसार आसमान में बादल छा गया। पछुआ हवा ने मौसम में हल्की ठंडक ला दी और 9 बजे से बेगूसराय, पटना, गोपालगंज सहित कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की खबर है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों तक दक्षिण-पूर्व और दक्षिण मध्य बिहार में एक या दो जगह पर हल्की बारिश के आसार हैं।
- Sponsored Ads-
