बछवाड़ा पुलिस ने छापेमारी कर 171 बोतल विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी हुआ फरार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल गांव में शनिवार की रात बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने छापेमारी कर 171 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। वही छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मुरलीटोल गांव में विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने मुरलीटोल गांव निवासी राम बाबू दास का पुत्र बंटी कुमार के डेरा पर छापेमारी कर प्लास्टिक के बोड़ा से रॉयल स्टेक 375 एमएल का 156 पीस व ब्लैक जिंगल 750 एमएल का 15 पीस विदेशी शराब बरामद किया गया। वही अंधेरे का फायदा उठाकर शराब कारोबारी भागने में सफल रहा।

सभी विदेशी शराब झारखण्ड व अरूणाचल प्रदेश निर्मित है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article