देश की मोदी सरकार विज्ञान के बदले अंधविश्वास के तरफ शिक्षा को ले जा रही है – सत्य नारायण महतो

DNB Bharat Desk

बिहार ब्रेकिंग 

बेगूसराय के भाकपा अंचल परिषद मंसूरचक के द्वारा कॉमरेड शिवशंकर महतो का पुण्यतिथि रामचंद्र पासवान स्मृति भवन में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड प्रफुल्ल कुमार चौधरी ने किया। आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए (राज्य परिषद सदस्य) सत्य नारायण महतो ने कहा कि आज देश की शिक्षा को गलत दिशा दी जा रही है जिसका उदाहरण 30/9/2022/के ग्रुप डी में पुछा जाता है भूत झाड़ने में कौन सा मंत्र उपयोग किया जाता है। यह दर्शाता है कि देश की मोदी सरकार विज्ञान के बदले अंधविश्वास के तरफ शिक्षा को ले जा रही है, जो बच्चे के भविष्य और देश को बर्बादी के तरफ ले जा रही है, जिसे इतिहास माफ नहीं करेगा।

- Sponsored Ads-

महतो ने देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और गिरती शिक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए रामनरेश महतो ने कहा कि शिवशंकर महतो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि कॉमरेड शिवशंकर महतो के तरह मजबूत, लड़ाकू, संघर्षशील पार्टी सदस्य, नेता व कार्यकर्ता बनकर उभरे और पार्टी को संघर्षशील व जीवंत मजबूत बनाने के तरफ आगे बढ़ने के लिए कृत संकल्पित हो। देश की मोदी सरकार विज्ञान के बदले अंधविश्वास के तरफ शिक्षा को ले जा रही है - सत्य नारायण महतो 2तब हमारी पार्टी की राजनीति को आगे बढ़ाने में मदद करें, तब हम सब एक सच्चे कम्यूनिस्ट होंगे। आज देश के करोड़ों लोग बेरोजगारी कि जिल्लत भरी जिंदगी जी रहे हैं और देश में लाखों सरकारी पद रिक्त पड़े हैं। ये है मोदी व देश के नीति कि दोहरा चरित्र हम देशवासियों के सामने प्रस्तुत करता है।

आज मोदी सरकार देश को महंगाई, बेरोजगारी, गलत शिक्षा नीति के बदौलत भारत को तबाह और बर्बादी की ओर ले जा रहा है जिससे देश को उबारने के मजबूत कम्यूनिस्ट पार्टी कि जरुरत है। सभा को अंचल मंत्री विन्देश्वरी महतो सहायक अंचल मंत्री परवेज आलम, शिव चन्द्र महतो, निरंजन कुमार ईश्वर, शंकर कुमार ईश्वर, कपिल देव महतो, रामचन्द्र महतो, प्रमोद कुमार महतो, धर्मेन्द्र कुमार सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया। सभा में ब्रजकिशोर शाह, मुखिया हीरा कुमारी, सरपंच शंकर सदा पुर्व सरपंच मनोज कुमार महतो, परमानन्द महतो, सुरेन्द्र कुमार, विनोद महतो उपसरपंच, मनोज कुमार, अर्जुन सहनी, अशोक सहनी, मो जमील, मोहम्मद मुर्तजा, मोहम्मद तौफीक आलम, विमल कुमारी, मीरा कुमारी सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

 

मंसूरचक, बेगूसराय से आशीष भूषण 

Share This Article