वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोरी की मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सहुरी पंचायत की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत के वार्ड नं 1 मिलकी गांव में बुधवार को देर रात में सोऐ हुए अव्सथा में एक 13 वर्षीय किशोरी को जहरीले सांप ने काट लिया। जिस से उसकी मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल बेगूसराय में हो गई।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में परिजनों समेत ग्रामीणों ने बताया कि सांप काट लिए जाने की जैसे ही सुचना बच्ची के द्वारा दिया गया। वैसे ही उसे स्थानीय लोगों की मदद से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

मृत बच्ची की पहचान सहुरी पंचायत के वार्ड नं 1 के अजय तांती की 13 वर्षीय पुत्री राज नंदनी कुमारी के रूप में किया गया है। बेटी की मौत हो जाने की खबर मिलते ही मां जगतारण देवी की रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

इस संबंध में परिजनों समेत ग्रामीणों ने बताया कि मृत बच्ची की पहचान सहुरी पंचायत के वार्ड नं 1 के अजय तांती की 13 वर्षीय पुत्री राज नंदनी कुमारी के रूप में किया गया है। बेटी की मौत हो जाने की खबर मिलते ही मां जगतारण देवी की रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article