रामपुर बहुआरा में आग लगने से 6 घर जलकर खाक

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बभनगामा पंचायत के रामपुर बहुआरा की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बभनगामा पंचायत के रामपुर बहुआरा में रविवार को सुबह आग लग जाने से 6 घर जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग जाने से किरणदेव पासवान, मिंटू पासवान, रामजपो पासवान, चुनचुन पासवान, लखिन्द्र पासवान व उमेश पासवान का एस्बेस्टस व फूस निर्मित घर में आग लग गया।इस घटना में अनाज, कपड़े, बर्तन व नगद राशि भी जल कर राख हो जाने की बात बताई जा रही है।

- Sponsored Ads-

अगलगी के बाद बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, बरौनी बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, बरौनी सीओ सुजीत सुमन, वीरपुर थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने स्थल पर दल बल और दमकल के साथ पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।इस घटना के पीड़ितों परीवारों को ढांढस बंधाया। सीओ ने तत्काल सभी पीड़ित परिवार को पॉलीथिन शीट उपलब्ध कराया। वहीं मुखिया मो. मोख्तार ने सभी अग्निपीड़ित परिवार को चावल, आटा, चूड़ा, गुड़, आलू, प्याज, तेल आदि उपलब्ध कराया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article