माले के प्रदर्शन के दौरान मास्क लगाए हाथ में डंडा लिए दिखे कुछ युवक, लोग पुलिस पर लगा रहे ये आरोप

DNB Bharat Desk

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस के साथ मास्क लगाए खड़े लाठी डंडा लिए असामाजिक तत्व बना चर्चा का विषय

डीएनबी भारत डेस्क

विगत 23 सितंबर को उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में एक किशोरी स्वाति की फांसी के फंदे से लटकी लाश उसके घर मे मिलने के बाद अब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज माले कार्यकर्ताओं ने थाना घेराव का कार्यक्रम रखा था। हालांकि पुलिस प्रशासन की चौकसी के कारण माले कार्यकर्ताओं को पीछे हटना पड़ा। वही माले कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

माले कार्यकर्ताओं द्वारा उजियारपुर थानाध्यक्ष पर मामले को रफादफा करने का आरोप लगाया जा रहा हैं, जिसको लेकर थाना घेराव कार्यक्रम रखा गया था। इसी बीच प्रदर्शन के दौरान कुछ बाहरी तत्व भी पुलिस के साथ मास्क लगाकर हाथों में डंडा लिए हुए भीड़ से भिडंत के लिए आतुर दिखे। इधर मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से तरह तरह की चर्चा हो रही है। आखिर कौन था वह शख्स, अगर कोई भी अप्रिय घटना होती तो इसकी जिम्मेवारी किसकी होती।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

Share This Article