खेलने के दौरान ढाई साल का मासूम पोखर में डूबा, मासूम की हुई मौत

DNB Bharat Desk

 

मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-मानपुर थाना इलाके में खेलने के दौरान डूबने से एक ढाई साल के मासूम की मौत हो गई । मृतक की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के बनवारा गांव निवासी नीतीश पासवान के ढाई वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। मृतक के मामा बबलू पासवान ने बताया कि पति से अनबन होने के कारण कई साल उनकी बहन रीना देवी मायके में ही रह रही है ।

- Sponsored Ads-

शनिवार को बालक घर के समीप खेल रहा था इसी दौरान वह खेलते खेलते पास के पोखर में चला गया और गहरे पानी डूब गया । काफी देर बाद जब उसका कुछ आता पता नहीं चला तो पर्सन खोजबीन करने लगे इसी दौरान पोखर में उसका शव दिखाई दिया।

खेलने के दौरान ढाई साल का मासूम पोखर में डूबा, मासूम की हुई मौत 2जिसके बाद उसे बाहर निकाला ।मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पोखर में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article