कांग्रेस अब मूर्खों की टोली बन चुकी है’: खड़गे की PM मोदी पर टिप्पणी पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के सांसद शह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खड़गे के बयान के बाद आपत्ति जताते हुए कहा है कि कांग्रेस की कब्र खुद चुकी है और नेहरू परिवार का नामोनिशान राजनीति से मिट चुका है। 9 स्टेट में 30 साल तक सरकार चलाने के बावजूद कांग्रेस ने अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई ।

- Sponsored Ads-

आज भारत की जनता सारी हकीकतों से वाकिफ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहले तो लोग लोग राहुल गांधी को ही मूर्ख समझते थे लेकिन अब खड़गे के बयान के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि कांग्रेस कांग्रेस नहीं बल्कि मूर्खों की टोली है। दरअसल खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि मोदी क्या मोदी के बाप को भी जाना है।

उक्त बयान के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खड़गे सहित पूरी कांग्रेस पार्टी को आरे हाथों लिया है और अंत में उन्होंने कहा है कि खरगे भले ही नेहरू परिवार की नौकरी करते रहें इससे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने की उनकी हैसियत नहीं है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article