समस्तीपुर: जमीन विवाद को लेकर नगर थाने में दिया गया आवेदन, निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-24 स्थित मगरदही घाट मोहल्ले में विवादित जमीन पर कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। इस संबंध में चन्दन कुमार ने नगर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।आवेदन के अनुसार, चन्दन कुमार, पिता रामनरेश सिंह, निवासी म मगरदही घाट, वार्ड संख्या-24 समस्तीपुर ने बताया है कि उक्त जमीन को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा है।

- Sponsored Ads-

उनके आवेदन में दावा किया गया है कि अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर समस्तीपुर के न्यायालय से जारी नोटिस प्राप्त होने के बावजूद विपक्षी पक्ष के द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।आवेदन में विपक्षी पक्ष के रूप में नीरज कुमार सोनी, निवासी करीमाबाद, मगरदही, मोहल्ला गोला रोड, भुथनाथ मंदिर के पास, थाना नगर, समस्तीपुर का उल्लेख किया गया है। आवेदक ने आरोप लगाया है कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए विवादित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है।

समस्तीपुर: जमीन विवाद को लेकर नगर थाने में दिया गया आवेदन, निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग 2आवेदक ने नगर थाना अध्यक्ष से मामले की जांच कर विवादित जमीन पर हो रहे कथित अवैध निर्माण को रोकने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।नोट: यह समाचार प्राप्त आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा दूसरे पक्ष का बयान उपलब्ध नहीं है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article