तेयाय ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुप्त सूचना पर शराब मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय)। तेयाय ओपी पुलिस ने शराब बरामदगी से जुड़े मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चुरामनचक निवासी श्रीदेव राय के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ तेयाय ओपी कांड संख्या 121/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज था। इस मामले में वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

तेयाय ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुप्त सूचना पर शराब मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार 2तेयाय ओपी अध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article