नालंदा में सड़क हादसे में छात्रा समेत दो की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

छात्रा सुरुचि कुमारी रोजाना की तरह अपने घर से पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी इसी दौरान पीछे से ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र इलाके में दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पहली घटना बेन थाना क्षेत्र इलाके के धोबड़ी गांव और सिकड़ीपर गांव के बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर ने स्कूल जा रही छात्रा को पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे छात्रा सूची कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।

नालंदा में सड़क हादसे में छात्रा समेत दो की दर्दनाक मौत 2छात्रा सुरुचि कुमारी ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। छात्रा सुरुचि कुमारी रोजाना की तरह अपने घर से पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी इसी दौरान पीछे से ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के महमदपुर गांव की है जहां घर से सामान लेने निकले युवक नीतीश कुमार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article