तेयाय ओपी पुलिस की छापेमारी: चार लीटर अवैध शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय)। तेयाय ओपी क्षेत्र के अतरुआ गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान अतरुआ निवासी उपेंद्र चौधरी की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

तेयाय ओपी अध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद उनके नेतृत्व में पीटीसी राकेश कुमार सहित पुलिस टीम ने महिला के घर पर छापेमारी की। इस दौरान घर से चार लीटर देसी शराब बरामद की गई और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में थाने में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article