बेगूसराय: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; दो साथी घायल

DNB Bharat Desk

गुरुवार को देर रात बेगूसराय संजात पथ पर वीरपुर स्थित बीआरसी के पास रोड ऐक्सिडेंट में बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की गंभीरता को देखते हुए परीजनो की सहयोग से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

- Sponsored Ads-

जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया।मृत युवक की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 5 के इमामूल होदा के 27 वर्षीय पुत्र मो सलीम के रूप में किया गया है। घटना को लेकर परीजनो समेत ग्रामीणों ने बताया कि सलीम अपने अन्य दो साथीयों के साथ बाइक बी आर 09 ए एक्स 6881 से वीरपुर पुल चौक की इधर से वीरपुर टमटम स्टैण्ड की ओर जा रहा था कि तभी अनियंत्रित होकर रोड किनारे अवस्थित विद्युत पोल में जा टकराया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि उसका अन्य दो साथी दुर जा कर गिरा और पोल टुटकर सलीम के सरिर पर गिर पड़ा।

बेगूसराय: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; दो साथी घायल 2जिससे एक गाय, बाइक और सलीम घायल हो गया। इलाज के दौरान सलीम का मौत हो गया है।अब सलीम की पत्नी और छोटे छोटे पांच बच्चों की परवरिश, पढ़ाई-लिखाई के साथ शादी व्याह की समस्या उत्पन्न हो गई है। सलीम की मौत हो जाने कि सूचना मिलते ही मां,बाप पत्नी समेत परीजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मनोज सिंह उर्फ बुटाली सिंह समेत अन्य लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना के साथ ढांढस बंधा रहे थे। और हर सम्भव मदद करने का भरोसा दे रहे थे। मौके पर सेकरों ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article