बरौनी में खेल मंत्री का लोगों ने किया स्वागत, की ये मांग…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

खेल मंत्री बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री बांका सुरेन्द्र मेहता का बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर पंचायत के जयनगर पहूंचते ही सैकड़ों युवाओं, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसके साथ ही खेलमंत्री का जनप्रतिनिधियों ने अगुवाई करते हुए पूर्व जिप सदस्य श्रीराम राय के आवास पर लाया। ‌

- Sponsored Ads-

पूर्व जिप सदस्य श्रीराम राय ने गुप्ता लखमिनियां बांध किनारे जयनगर नोज संख्या -1 के बगल में एक खेल मैदान के निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवाओं एवं सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन पत्र खेलमंत्री बिहार सरकार सुरेन्द्र मेहता को सौंपा।

खेलमंत्री सुरेन्द्र मेहता ने साकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इसपर जल्द ही कारवाई शुरू की जाएगी। आवेदन पत्र को मंत्रालय के माध्यम से विभाग को भेजा जाएगा। मौके पर पूर्व जिप सदस्य श्रीराम राय, शंकर महंत, रामू कुमार राय, डॉ महादेव कुमार, सरोज कुमार, कुशेश्वर साह, अजीत भगत, निक्की, रिक्की, बिपिन एवं अन्य गणमान्य नागरिक के साथ साथ युवा वर्ग, खिलाड़ी और खेलप्रेमी उपस्थित थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व जिप सदस्य श्रीराम राय ने कहा कि बिहार सरकार के खेल मंत्री सह प्रभारी मंत्री बांका सुरेन्द्र मेहता का आगमन मंगलवार की देर शाम जयनगर गांव में हमारे आवास पर हुआ। जहां जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक, युवाओं, खेल प्रेमियों, शिक्षाविदों तथा न्यायप्रिय लोगों का हस्ताक्षरित आवेदन मंत्री जी को सौंपा गया है। जिसपर उन्होंने ग्रामीणों को साकारात्मक आश्वासन दिए हैं।

बरौनी से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article