बछवाड़ा के नए प्रखंड प्रमुख पद पर सुधाकर मेहता हुए निर्वाचित

DNB Bharat Desk

 

सुधाकर मेहता को 15 मत औऱ सिकंदर कुमार को 6 मत प्राप्त हुए। वही 3 मत रद्द हो गया।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड प्रमुख का चुनाव बुधवार को तेघड़ा अनुमंडल परिसर के अटल कलाम भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। प्रखंड प्रमुख के पद पर सुधाकर मेहता निर्वाचित घोषित किये गए। प्रखंड प्रमुख के चुनाव को लेकर दोपहर में सभी पंचायत के 24 पंचायत समिति के सदस्यों ने दो खेमे में अनुमंडल कार्यालय के अटल कलाम भवन पहुंचें।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा के नए प्रखंड प्रमुख पद पर सुधाकर मेहता हुए निर्वाचित 2मिली जानकारी के अनुसार तेघड़ा अनुमंडलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा प्रखंड प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रमुख के चुनाव को लेकर दो उम्मीदवार सुधाकर मेहता और सिकंदर कुमार ने प्रखंड प्रमुख पद के लिए नामांकन किया। जिसके बाद मतदान की प्रक्रिया हुई और जिसमे सुधाकर मेहता को 15 मत औऱ सिकंदर कुमार को 6 मत प्राप्त हुए। वही 3 मत रद्द हो गया।इस तरह से सुधाकर मेहता को प्रखंड प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

बछवाड़ा के नए प्रखंड प्रमुख पद पर सुधाकर मेहता हुए निर्वाचित 3प्रमुख चुनाव को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में दिन भर अपने अपने समर्थकों की भीड़ लगी रही। परिणाम आते ही जीते गए समर्थक खेमे में खुशी की लहर दौड़ गयी।समर्थको ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाकर तथा प्रखंड प्रमुख को फूलों की माला से लाद दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article