“अब और नहीं” अभियान की शुरुआत,6 नवंबर को बिहार शरीफ से बीजेपी शुरू करेगी यात्रा,कहा परिवर्तन का महाअभियान

DNB Bharat Desk

 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता इंजीनियर प्रणव प्रकाश के द्वारा बिहार शरीफ आईएमए हॉल में किया गया प्रेस वार्ता,नालंदा में अब और नहीं अभियान के आगाज़ की घोषणा।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार शरीफ के स्थानीय आई एम ए हॉल में एक प्रेस कान्फ्रेंस कर नालंदा में “अब और नहीं” अभियान की संवाद यात्रा के शुरुआत की घोषणा की गयी। वरिष्ठ भाजपा नेता ई प्रणव प्रकाश के नेतृत्व में 6 नवंबर को बिहारशरीफ से यात्रा का शुभारंभ होगा। इस दिन हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रातः 8 बजे बिहारशरीफ से राजगीर, गिरियक, पावापुरी, अस्थावां, कैला मोड़, बिंद, हरनौत, रहुई होते हुये वापस बिहारशरीफ तक का सफर पूरा किया जायेगा।

- Sponsored Ads-

पत्रकारों से बात करते हुए इस अभियान के संयोजक ई प्रणव प्रकाश ने “अब और नहीं” अभियान को बिहार में परिवर्तन के लिए महाअभियान बताया तथा कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है और जिले की तस्वीर बदलने का माद्दा रखता है। ई प्रकाश ने कहा कि आज बिहार एवं नालन्दा में युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, कामगारों एवं अन्य समूहों में रोष और असंतोष बढ़ता जा रहा है।

"अब और नहीं" अभियान की शुरुआत,6 नवंबर को बिहार शरीफ से बीजेपी शुरू करेगी यात्रा,कहा परिवर्तन का महाअभियान 2 एक तरफ योजनाओं और अवसरों की बात होती है वहीं दूसरी तरफ समुचित तरीके से इनके क्रियान्वयन न होने के कारण असंतोष की भावना पैदा होती है। इन्हीं बदलते सन्दर्भों में  “अब और नहीं ” अभियान की शुरुआत की जा रही है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article