बरौनी एसबीआई ब्रांच से चोरी की गई पल्सर वाईक बरामद, दो बाइट चोर गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के फुलवड़िया थानाक्षेत्र का मामला, फुलवड़िया थानाक्षेत्र के बारो से हुई गिरफ्तारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत अवध तिरहुत बरौनी डेयरी रोड फुलवड़िया थाना परिसर के सामने स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(एसबीआई) बरौनी शाखा से 16 जून को पल्सर बाइक चोरी की घटना को शातिर बाइक चोरों ने अंजाम दिया।

- Sponsored Ads-

जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति के द्वारा फुलवड़िया थाना में बाइक चोरी को लेकर आवेदन दिया गया। फुलवड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बैंक परिसर में लगे सीसी फुटेज को खंगाला एवं तकनीकी टीम की मदद से सोमवार 19 जून को पल्सर बाइक के साथ दो बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि बारो रामपुर गाछी टीला से चोरी की गई बाइक पल्सर मोटरसाइकिल बीआर 09 एइ 2923 के साथ फुलवड़िया थानाक्षेत्र बारो रामपुर टोला वार्ड 28 निवासी कबीर कुमार एवं सहायक थाना चकिया अमरपुर वार्ड 04 पश्चिमी टोला निवासी 18 वर्षीय प्रकृति कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article