नालंदा: ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पोती की शादी का निमंत्रण कार्ड देने आई थी महिला

DNB Bharat Desk

 

दीपनगर के वीजवन के समीप की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

दीपनगर थाना इलाके के बीजवन गांव के समीप ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई । वह अपनी पोती की शादी का निमंत्रण का कार्ड देने बिहारशरीफ आ रही थी।मृतका सरमेंरा थाना इलाके के गोपालपुर गांव निवासी वृज केवट की 60 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी है ।

- Sponsored Ads-

नालंदा: ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पोती की शादी का निमंत्रण कार्ड देने आई थी महिला 2 परिजन ने बताया कि अगले माह 15 जुलाई को उनकी पोती पार्वती कुमारी की शादी है । उसी का कार्ड बाटने के लिए दीपनगर के देवधा गांव निवासी कामेश्वर केवट के यहां आ रही थी। इसी बीच ट्रेन से उतरने के दौरान हाथ फिसल गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई ।

नालंदा: ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पोती की शादी का निमंत्रण कार्ड देने आई थी महिला 3ग्रामीणों की नजर जब बेहोश महिला पर पड़ा तो डायल 112 को सूचना दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । मौत की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर गांव चले गए ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article