बेगूसराय में बिजली के करंट से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर बिजली विभाग का लापरवाही सामने आया है जहां बिजली के करंट के चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामला बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा पंचायत की है। वही मृत महिला की पहचान घाघरा पंचायत के रहने वाले मोहम्मद महबूब की पत्नी के सबरून खातून के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण सबरून खातून की मौत हुई है।

बेगूसराय में बिजली के करंट से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2उन्होंने बताया है कि सबरून खातून जलावन चुनने के लिए आई थी तभी 11000 भोल्ट बिजली के तार की चपेट में आ गई। जिससे सबरून खातून की मौत हो गई।वही इस घटना के संबंध में बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण ही करंट लगने से महिला की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि हर जगह बिजली विभाग के द्वारा तार को दुरुस्त किया जा रहा है। लेकिन घाघरा पंचायत में11000 बिजली का तार नीचे रहने के कारण जलावन चुनने आई महिला की करंट लगने से मौत हो गई है।

बेगूसराय में बिजली के करंट से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3उन्होंने  बिजली विभाग से मांग किया है कि मृतक परिवार को उचित मुआवजा दे। ताकि उनके बच्चे को भरण पोषण हो सके।वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बखरी थाना पुलिस को दी है। मौके पर बखरी थाने के पुलिस पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article