बेगूसराय में पागल गीदड़ ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर किया घायल, सभी सदर अस्पताल में भर्ती

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर गीदारों का आतंक देखने को मिला जहां पागल गीदड़ ने एक साथ एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। वहीं गीदड़ के हमले से इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया।

बेगूसराय में पागल गीदड़ ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर किया घायल, सभी सदर अस्पताल में भर्ती 2यह पूरा मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मैदा शाहपुर गांव की है।  घटना के संबंध में लोगों ने बताया है कि गांव में गीदड़ का आतंक इस कदर था कि घरों में घुसकर सभी लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उन्होंने बताया है कि घर में लोग बैठे हुए थे। तभी अचानक गीदड़ पहुंचा और एक तरफ से सभी लोगों को काटना शुरु कर दिया। लोगों ने बताया कि आनन फानन में गीदड़ को लाठी डांटे से खदेड़ कर पीट-पीटकर मार डाला।

बेगूसराय में पागल गीदड़ ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर किया घायल, सभी सदर अस्पताल में भर्ती 3लोगों ने यह भी बताया है कि गीदड़ इस कदर हमला किया जो लोग भी बचाने जा रहा था। उसको भी कटता ही जा रहा था। फिलहाल  घटना के बाद दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। वही सभी घायलों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

Share This Article