बेगूसराय में ट्रक व स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, स्कॉर्पियो में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर मार दिया है।  भीषण टक्कर में स्कॉर्पियो पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। वही आनन फानन में दोनों घायल को  इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वही  घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है।

बेगूसराय में ट्रक व स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, स्कॉर्पियो में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल 2हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।घटना बलिया थाना क्षेत्र के डंडारी ढाला के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान पूर्णिया जिले के रहने वाले रामदास सिंह का पुत्र विनोद कुमार सिंह के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान शंभू महतो एवं देवनारायण सिंह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि विनोद सिंह अपने पूर्णिया गांव से एक मरीज को स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर पटना इलाज के लिए ले गया था। उन्होंने बताया है कि जब वह पटना से वापस अपने जिला पूर्णिया आ रहा था।

बेगूसराय में ट्रक व स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, स्कॉर्पियो में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल 3तभी बलिया थाना क्षेत्र के डंडारी ढाला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो गाड़ी में भीषण टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो पर सवार विनोद सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो चालक देवनारायण सिंह और शंभू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को दी है।वही घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article