समस्तीपुर: पुराना माल गोदाम रखे स्क्रैप में लगी भीषण आग, लाखो रुपये की क्षति का नुकसान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक़्त बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ रेलवे स्टेशन के पुराना माल गोदाम पर रखे स्क्रैप में भीषण आग लग गयी समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्व स्थित पुराना माल गोदाम परिसर में रखें स्क्रैप में आग लग गयी।

समस्तीपुर: पुराना माल गोदाम रखे स्क्रैप में लगी भीषण आग, लाखो रुपये की क्षति का नुकसान 2 आग काफी भयानक है। इसके चपेट में आने से लाखों रुपए के स्क्रैप की क्षती होने की संभावना जताई जा रही है।आगलगी की घटना बुधवार रात लगभग 10:30 बजे के आसपास की बताई गई है। घटना के काफी देर के बावजूद भी घटनास्थल पर कोई वरीय अधिकारी एवं फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंच सकी।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: पुराना माल गोदाम रखे स्क्रैप में लगी भीषण आग, लाखो रुपये की क्षति का नुकसान 3जिसके कारण आग की रफ्तार काफी तेज गति से फैलती जा रही है। आग पर कंट्रोल नहीं किया गया तो समस्तीपुर रोसड़ा रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन भी बाधित हो सकता है। आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नही चल पाया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article