एक व्यक्ति को ठोकर मारकर ट्रक से जा टकराया बाइक सवार, मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पेट्रोल पंप के समीप की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर के वार्ड संख्या 7 निवासी अशोक राय के पुत्र रोहित कुमार राय के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

घटना के बारे में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक रोसरा से बेगूसराय की ओर आ रहा था इसी दरम्यान बरियारपुर निवासी राम प्रकाश शर्मा को ठोकर मार दिया जिससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है उसी वक्त बेगूसराय से रोसरा की ओर जा रहे ट्रक से जा टकराया। जिसके बाद बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर खोदावंदपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया तथा अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article