नालंदा: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, ट्रैक्टर पर सवार चालक की हुई मौत

DNB Bharat Desk

 

गिरियक थाना क्षेत्र के पल्हुआ गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के पलहुआ गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी 24 वर्षीय जीतेन्द्र कुमार के रूप में हुई है।बताया जाता है की जीतेन्द्र कुमार वारसलीगंज से ट्रैक्टर पर सीमेंट लोड कर गिरियक की ओर आ रहे थे।

नालंदा: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, ट्रैक्टर पर सवार चालक की हुई मौत 2इसी दौरान, एक बड़े वाहन ने उन्हें चकमा दे दिया, जिससे बचने के प्रयास में उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल जीतेन्द्र कुमार को तत्काल पावापुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गिरियक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article